KVS भर्ती 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 13404 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन 6 दिसंबर से शुरू: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विभिन्न प्रकार के पदों के लिए KVS भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, केवीएस भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, कुल 13404 पदों के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस भर्ती के तहत नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने 13404 शिक्षण और गैर शिक्षण पदों की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती 2022 में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। यह भर्ती प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, लाइब्रेरियन, हिंदी ट्रांसलेटर, स्टेनोग्राफर समेत कई तरह के पदों पर होने जा रही है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन भर्ती 2022 के लिए योग्यता रखने वाले इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 05 दिसंबर 2022 से शुरू होगा। जबकि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2022 तक रखी गई है। केवीएस भर्ती 2022 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि के बारे में नीचे लेख के माध्यम से जाना जा सकता है। याद रहे उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य देख लें।
KVS भर्ती 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कुल 13404 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां केंद्रीय विद्यालयों में गैर-शिक्षण पदों के अलावा प्राथमिक शिक्षक, प्रवृत्ति स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के कई पदों पर की जाएंगी। ये भर्तियां देशभर के सभी केंद्रीय विद्यालयों में की जाएंगी। केवीएस ने इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन ऑनलाइन माध्यम से केवी की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा. KVS रिक्ति 2022 के लिए KVS भर्ती 2022 पंजीकरण प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है। केवीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 5 दिसंबर 2022 से होगी। केंद्रीय विद्यालयों की इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 26 दिसंबर 2022 तक भरे जाएंगे।
KVS Recruitment 2022: नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
KVS Recruitment 2022: रिक्तियां
पद रिक्तियां
असिस्टेंट कमिशनर 52
प्रिंसिपल 239
वाइस प्रिंसिपल 203
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) 1409
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 3176
प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) 6414
पीआरटी (संगीत) 303
लाइब्रेरियन 355
वित्त अधिकारी 6
असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) 2
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) 156
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी) 322
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी) 702
हिन्दी ट्रांसलेटर 11
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II 54
केवीएस भर्ती 2022: आयु सीमा
पीजीटी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। जबकि टीजीटी/लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष और पीआरटी के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी।
केवीएस भर्ती 2022: चयन प्रक्रिया
केवी प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और नॉन टीचिंग पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. चयन के तीन चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को चयन के इस चरण में भी सफल होना होगा, तभी उन्हें पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
केवीएस भर्ती 2022: आवेदन शुल्क
केंद्रीय विद्यालयों की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यू वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान किया जाना है।
केवीएस भर्ती 2022: आवेदन प्रक्रिया
1. सबसे पहले उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट – kvsangathan.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद KVS टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग 2022 वेकेंसी लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके तहत फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
4. अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
5. भुगतान के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।